एक ऐसा ब्रिज जहां कुत्ते आते है आत्महत्या करने - ओवरटन ब्रिज

अजब गजब रहस्य : ओवरटन ब्रिजजहां कुत्ते आते है आत्महत्या करने

Dog Suicide Bridge Mystery in Hindi
अजब गजब रहस्य : ओवरटन ब्रिजजहां कुत्ते आते है आत्महत्या करने | Dog Suicide Bridge story in Hindi : स्कॉटलैंड के डंबार्टन के नजदीक एक गांव है मिल्टन…. यहां एक ब्रिज है जो कुत्तों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर आकर्षित करता है। 60 के दशक से आज तक इस ब्रिज से कूदकर करीब 600 कुत्ते आत्महत्या कर चुके हैं। 1859 में बने इस ब्रिज का नाम ओवरटॉन ब्रिज और 1950 से 1960 के दशक में इसे पहली बार कुत्तों की आत्महत्या को लेकर नोटिस किया गया।

इस ब्रिज से कुत्ते बिना किसी करण के अचानक कूद जाते थे और 50 फीट की ऊंचाई से गिरने पर उनकी मौत हो जाती थी। कुछ घटनाओं में ब्रिज से एक बार गिरने के बाद भी अगर कुत्ता किसी तरह बच जाता तो वह दोबारा ब्रिज से कूद कर जान दे देता था। लगातार कुत्तों के आत्महत्या करने के बाद ब्रिज पर चेतावनी भरा बोर्ड लगाया गया है



हैरानी की बात यह है कि जितने भी कुत्तों ने आत्महत्या की है वे सभी रहस्यमय थीं, ओवरटॉन ब्रिज के एक ही तरफ से की गई थीं और एक खास स्पॉट से की गई थीं। ऐसा क्या रहस्य है पत्थर के इस ब्रिज में जो इन कुत्तों को जान देने पर मजबूर कर देता हैआज तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि इस ब्रिज पर बुरी शक्तियों का साया है। 1994 में एक आदमी ने अपने बच्चे को ओवरटॉन ब्रिज से नीचे फेंक दिया और बताया कि वह बच्चा एंटी क्राइस्ट है और कुछ महीनों बाद उस इंसान ने भी उसी ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली।

ऐसे ही मनोरंजक समाचार पाते रहने के लिए हमारे Blog को Like or Share जरूर करे।


एक ऐसा ब्रिज जहां कुत्ते आते है आत्महत्या करने - ओवरटन ब्रिज एक ऐसा ब्रिज जहां कुत्ते आते है आत्महत्या करने - ओवरटन ब्रिज Reviewed by Unknown on July 15, 2017 Rating: 5

No comments