सलमान - सोनाक्षी की अगली फिल्म की डीटेल्स.. दबंग 3 नहीं....ये है...

सलमान - सोनाक्षी की अगली फिल्म की डीटेल्स.. दबंग 3 नहीं....ये है...


सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान बॉलीवुड की दबंग जोड़ी है और इसका पूरा श्रेय जाता है दबंग की सफलता को। दोनों को फिल्म में दर्शकों ने काफी पसंद किया और जब से दबंग 3 की खबरें आ रही हैं, तब से सोनाक्षी और सलमान की वापसी का इंतज़ार हो रहा है। तो लीजिए जनाब, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की वापसी तो हो रही है लेकिन फिल्म का नाम दबंग 3 नहीं है। फिल्म का नाम है क्रेज़ी है हम और सलमान - सोनाक्षी ने आईफा के दौरान इसकी शूटिंग भी कर ली है।

क्रेज़ी हैं हम में सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसान्ज्ह नज़र आएंगे और फिल्म में बॉलीवुड अवार्ड शो के पीछे की कहानी बताई जाएगी। सलमान खान ने इसके लिए ना सिर्फ आईफा की ग्रीन कार्पेट पर शूट किया। बल्कि सलमान और सोनाक्षी ने फिल्म के लिए आईफा स्टेज पर भी एक सीन शूट किया है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर भी कैमियो करते नज़र आएंगे। इसके अलावा खबरें हैं कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में भी नज़र आएंगे। अरबाज़ खान फाइनल कर चुके हैं कि फिल्म में रज्जो नहीं बदली जाएगी। हालांकि बीच में फिल्म में परिणीति चोपड़ा के होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब फिल्म प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा की फेवरिट हैं। लेकिन बहरहाल, सलमान सोनाक्षी की जोड़ी दबंग के लिए तो परफेक्ट है इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

दबंग जोड़ी

भले ही सोनाक्षी सिन्हा, शॉटगन सिन्हा की बेटी हों लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि वो इस इंडस्ट्री की LADY सलमान खान हैं। सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनैलिटी से लेकर उनकी आदतों और हरकतों तक सब कुछ होने उनके आईडल सलमान जैसा बनाता है।

ज़ोरदार है

साथ दोनों ही बॉलीवुड के दबंग एक्टर्स हैं। गलत कभी भी बर्दाश्त नहीं करते। विरोध दर्ज भी करते हैं और सामने वाले को बताते हैं कि वो गलत हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में अभिजीत को ट्वीट कर कहा कि अपनी सलमान खान कंट्रोवर्सी में उन्हें ना घसीटें।

प्यार नहीं कमिटमेंट से डर 

 

दोनों को ही प्यार से नहीं कमिटमेंट से डर लगता है। सलमान की ही तरह सोनाक्षी का भी नाम किसी ना किसी से जुड़ता रहता है पर कभी भी किसी ने खुलकर कुछ नहीं स्वीकार किया।

बिंदास बोल

दोनों ही बिंदास बोलते हैं और कुछ नहीं सोचते। सोनाक्षी सिन्हा ने कॉफी विद करण में रणवीर सिंह के लिए अपना जो पागलपन दिखाया था वो तो किसी को नहीं भूलेगा।
पागलपंती भी ज़रूरी है
दोनों जानते हैं कि ज़िंदगी में पागलपंती भी ज़रूरी है और इसीलिए दोनों हमेशा ही कुछ ना कुछ करते रहते हैं। दोनों साथ में डबस्मैश भी खेलते थे।


जो करना है करो वरना भाड़ में जाओ

दोनों अपने विरोधियों को ज़्यादा भाव नहीं देते। जब सोनाक्षी से उनके बॉयफ्रेन्ड्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सलमान के ही do whatever you want to do man स्टाईल में जवाब दिया था।


ऐसे ही मनोरंजक समाचार पाते रहने के लिए हमारे Blog को Like or Share जरूर करे।

2018 की धमाकेदार 400 करोड़ी फिल्म.. अक्षय कुमार.. और 10 करोड़ का गाना!

न्यूयॉर्क की सड़कों पर लुंगी पहन, डब्बा लेकर बैठे नवाजुद्दीन ?

सुल्तान को मिला पहला झटका आईफा 2017 से बहार 

हनीमून पर बनाया S*X टेप.. हुआ लीक..देखें कैसे हुआ एक्ट्रेस का बुरा हाल.. तस्वीरें

Western ही नहीं भारतीय परिधान में हॉट & सेक्सी दिखती हैं ईशा गुप्ता, देखें तस्वीरें

 

Facebook





सलमान - सोनाक्षी की अगली फिल्म की डीटेल्स.. दबंग 3 नहीं....ये है... सलमान - सोनाक्षी की अगली फिल्म की डीटेल्स.. दबंग 3 नहीं....ये है... Reviewed by Unknown on July 20, 2017 Rating: 5

No comments